कड़वा सच

Latest Online Breaking News

युवाओं के सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शारीरिक विकास में महोत्सव का योगदान: स्वाति सिंह

रिपोर्ट, हरिकेश प्रसाद

युवाओं के सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शारीरिक विकास में महोत्सव का योगदान: स्वाति सिंह

 

 

महिला दौड़ में धावकों को हरा झंडा दिखाकर रवाना करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह एवं एपीएन चैनल के एमडी विनय राय
­
तमकुहीराज/बभनौली-के अलग अलग हिस्सों में विगत एक सप्ताह से चल रहे कुशीनगर महोत्सव के कार्यक्रमों के क्रम में आज अंतिम दिन रविवार को किसान पीजी कॉलेज बनरहा मोड़ चौराहे से बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित बाबू गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय तक महिला मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें दो दर्जन से अधिक स्थानीय प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह एवं एपीएन चैनल के एमडी विनय राय ने धावकों को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि कुशीनगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए हर साल आयोजित होने वाले कुशीनगर महोत्सव से जनपद को एक विशेष पहचान मिल रही है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय लोगों एवं विशेषकर युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक,चारित्रिक एवं शारीरिक विकास में अहम योगदान मिलता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति को समर्पित यह कार्यक्रम क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।लखनऊ भाजपा महानगर महामंत्री निर्मला सिंह ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी खेलाओ का नारा देते हुए सफलता पूर्वक सम्पन्न हो रहे कार्यक्रम के लिए आयोजक मंडल की खूब सराहना की। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों के द्वारा कालेज चौराहा स्थित स्व बाबू गेंदा सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम ए आर फारूखी, सेवरही नगर पंचायत चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा,जिला स्काउट टीम लीडर एमडीआई खान,विनय मणि,संजय दुबे गुड्डू,प्रवीण शाही, दिनेश तिवारी,शशिकांत राव,मनोज सिंह बब्लू,ग्राम प्रधान शाहनवाज अंसारी, नरेंद्र चंद्र सिंह,आदित्य सिंह,संयोग गुप्ता,पप्पू गुप्ता,धनंजय सिंह,शैलेंद्र त्रिपाठी,थानाध्यक्ष सेवरही एवं तुर्कपट्टी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031