कड़वा सच

Latest Online Breaking News

थाना प्रभारी ने ओढ़ाया कम्बल तो खुशी से छलक उठी दिव्यांगों की आंखे

ब्यूरो रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

 

थाना प्रभारी ने ओढ़ाया कम्बल तो खुशी से छलक उठी दिव्यांगों की आंखे

ब्यूरो रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

थाना प्रभारी पटहेरवा के कार्य की हो रही सराहना

पटहेरवा /कुशीनगर:- थाने में अपनी फरियाद लेकर आये दिव्यांगजनो की थाना प्रभारी अतुल्य पांडेय ने फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया, साथ ही ठंड से ठिठुर रहे इन दिव्यांगजनो को कम्बल भी ओढ़ाया। पुलिस के इस स्वरूप को देखकर दिव्यांगजनो की आँखे छलक उठी, कहा कि अब तक देखने व सुनने को मिल रहा था कि पुलिस आमजन, गरीब व असहायों के साथ अच्छा व्यवहार नही करती है लेकिन थाना प्रभारी लोगो से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कर रहे हैं और इसमें किसी की भी पैरवी की जरूरत नही पड़ रही हैं। इस कार्य की क्षेत्रीय लोगो ने सराहना की है। थाना प्रभारी पटहेरवा अतुल्य पांडेय ने कहा कि गरीब, असहाय की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है, सर्दी से ठिठुर रहे इन असहायों की मदद करने के लिए समाजसेवी, जागरूक, समाज के बुद्दिजीवी लोगो को आगे आना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930