कड़वा सच

Latest Online Breaking News

युवा समाज सेवी के सौजन्य से लगा नेत्र रोग का निःशुल्क कैम्प

युवा समाज सेवी के सौजन्य से लगा नेत्र रोग का निःशुल्क कैम्प

 

गरीबो की सेवा में हमेशा रहूँगा तत्पर:-पुष्कर यादव

मरीजो की जांच कराते हुए विजय यादव व पुष्कर यादव

रिपोर्ट:-धर्मेन्द्र कु कन्नौजिया

तमकुहीराज/गंगुआ बाज़ार:/ युवा समाज सेवी व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी व NEW STEPS PUBLIC SCHOOL पांडेय टोला( निकट दुर्गा मंदिर) लक्ष्मीपुर बुजुर्ग के प्रबन्धक इन्द्रेश यादव उर्फ पुष्कर यादव जी के सौजन्य से इस ग्राम सभा व अन्य अगल बगल के क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क नेत्र रोग का शिविर उनके विद्यालय पर रखा गया था जिसमे सुबह 11 बजे से गोरखपुर की सुप्रसिद्ध नेत्र रोग बिशेषज्ञ डॉ अनिता खान उपस्थित रही व नेत्र रोगियों का इलाज व समाधान व परामर्श देती रही। ग्राम सभा लक्ष्मी पुर बाबू व क्षेत्र के सभी लोग इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने नेत्र व ज्योति दोष को दूर करने में डॉ अनिता खान से सहयोग लिये।
इस निःशुल्क नेत्र रोग शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान विजय यादव जी का भी रहा और उन्होंने नेत्र रोग के मरीजों के लिए पूरा समय भी दिये ग्राम सभा की जनता इस नेक काम के लिए पुष्कर जी को बहुत सराहना कर रहे थे सभी लोग ताकि ग्राम सभा के गरीब लोग इन सब सुबिधाओं का लाभ निशुल्क लेते रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930