कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखा कर किया जागरूकता वाहन को रवाना

जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखा कर किया जागरूकता वाहन को रवाना

 

ब्यूरो रिपोर्ट:-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

 

आयुष्मान योजना के तहत वंचित पात्र लाभार्थियों का बनाये जाएंगे गोल्डेन कार्ड

कुशीनगर
आयुष्मान योजना अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों में गोल्डन कार्ड बनवाये जाने हेतु विशेष सघन अभियान का शुभारंभ आज जिलाधिकारी एस राज लिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग व अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने समस्त विकास खण्डो हेतु 14 प्रचार वाहनों का संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखा कर कलेक्ट्रेट से रवाना किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों का अभी तक गोल्डन कार्ड नही बना है उन्हें चिन्हित कर तत्काल कार्ड बनाये जाएंगे, इसके लिये प्रचार वाहन में सम्बन्धित कर्मचारि व व्यवस्थाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ये योजना भारत सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमो में से है, जिसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन कराया जाना है, उन्होंने बताया कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक बहुत कम कार्ड बने हैं इसी परिप्रेक्ष्य में इस विशेष अभियान के माध्यम से जनपद के समस्त वंचित पात्र व्यक्तियों को गोल्डन कार्ड बनाये जाने की पहल है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा प्रेमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30