कड़वा सच

Latest Online Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का नव वर्ष मिलन एवं अभिनंदन समारोह संपन्न

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का नव वर्ष मिलन एवं अभिनंदन समारोह संपन्न

 

कड़वा सच न्यूज़ चैनल के साथ जुड़ कर काम करने के लिए संपर्क करें-9682002646

लघु उद्योग समाचार पत्र भारत सरकार के प्रधान संपादक हरेंद्र प्रताप ने किया वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार कनौजिया का सम्मान पत्र देकर किया सम्मान
रीवा——-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे हरेंद्र प्रताप ने कहा गुलाम देश को स्वतंत्र बनाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही, संविधान में निहित तीन स्तम्भों के साथ पत्रकारिता जिसे तीनों स्तम्भ चौथे स्तम्भ के रूप में स्वीकार करते हैं वे भी डरे रहते हैं क्योंकि सत्ता से जुड़े लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों का ध्यान न देकर उनकी समस्याओं की अनदेखी करते चले आ रहे हैं ।आज भ्रष्टाचार लोगों के खून में समा चुका है पत्रकारों से लोग इसीलिए डरते हैं कि वे मामले को उजागर कर देंगे उक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के नव वर्ष मिलन एवं अभिनंदन समारोह में उपस्थित पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए लघु उद्योग समाचार पत्र भारत सरकार के प्रधान संपादक हरेन्द्र प्रताप ने कही ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजरी मिश्रा नवोदित पत्रकार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने की । संभाग अध्यक्ष रीवा धीरू सिंह ने नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करते हुए संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने की बातें रखी। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि हरेन्द्र प्रताप के अलावा कुमारी मंजरी मिश्रा, नर्मदा मिलन के प्रबंधक संपादक मुनेंद्र सिंह मुन्ना भैया, सुरेश कुमार कनौजिया, पुष्पराज कुशवाहा , नेहा त्रिपाठी ,वी के मिश्रा , डॉ मनोज पाठक, आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखें ।कार्यक्रम में विजय नागवानी, संजय तिवारी, रजत द्विवेदी ,दिलीप त्रिपाठी, संतोष विश्वकर्मा, बाल गोविंद द्विवेदी, विपिन मिश्रा, रमेश तिवारी, प्रमेंद्र सोनी ,मुनेन्द्र, मनोज त्रिपाठी, चंद्रभान साहू, शशिकांत मिश्रा, वैदेही शरण द्विवेदी, अरुणेश गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, अखिलेश शुक्ला ,प्रवीण सक्सेना, वीरेंद्र मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे उपस्थित ।वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज पाठक ने किया, स्वागत भाषण वी के मिश्रा जिला अध्यक्ष रीवा ने किया, आभार प्रदर्शन वीरेंद्र मिश्रा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728