कड़वा सच

Latest Online Breaking News

24 जनवरी,1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का स्थान प्राप्त हुआ और उसे विशिष्ठ पहचान मिली।


जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया विधिवत् रूप से उद्घाटन

 

कड़वा सच न्यूज़ चैनल के साथ जुड़कर काम करने के लिए संपर्क करें-9682002646

24 जनवरी,1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का स्थान प्राप्त हुआ और उसे विशिष्ठ पहचान मिली।

रिपोर्ट:-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

उत्तर प्रदेश का देश की आजादी, गौरवशाली ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक धरोहर, राजनैतिक आदि में विशेष स्थान एवं योगदान, अपने प्रदेश के निमार्ण, विकास, उन्नति, समृद्वि, सशक्तिकरण और देश के उत्तम प्रदेश के रूप विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने का जिलावासियों का किया जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने किया आहवान

कुशीनगर :- जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाना के रूप में अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं एतिहासिक दिन है, क्यों कि आज ही की तारीख़ 24 जनवरी,1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का स्थान प्राप्त हुआ और उसे विशिष्ठ पहचान मिली। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश यूनाईटेड प्रदेश का भाग था, जिसमें मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का देश की आजादी, गौरवशाली ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक धरोहर, राजनैतिक आदि में विशेष स्थान एवं योगदान रहा है और जिसका महत्व आज बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के रूप में स्थापित होने के बाद निरन्तर रूप से विकास और उन्नति की ओर अग्रसर देश के अग्रिणी प्रदेशों में शामिल हुआ है। उन्होंने उ0प्र0 स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उपस्थित सभी जनों का आहवान किया कि अपने प्रदेश के निमार्ण, विकास, उन्नति, समृद्वि, सशक्तिकरण और देश के उत्तम प्रदेश के रूप विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करें। साथ ही उन्होंने उपस्थित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा करते हुये कहा कि जनपद के विकास में अपनी पूर्ण रुचि दिखाते हुए महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्वित करें।
जिलाधिकारी उत्तप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के उद्घाटन पश्चात अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि उ0प्र0 में विकास की बहुत सम्भावनाये हैं यही कारण है कि प्रशासनिक सेवा में अनेक बाद सभी की इच्छा होती है कि उ0प्र0 में कार्य करें, उन्होंने विकास विभाग से सम्बंधित सभी अधिकारियों को आह्वान किया कि गांव गरीब किसान व समाज के अ टीम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करें।
जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी,मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी प्रोवेशन अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
तदोपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबधित जानकारी, उत्पादनों एवं उपकरणों पर आधारित स्टालों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर हनुमान इंन्टर काॅलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा राजकीय इन्टर काॅलेज भुजौली के बच्चों द्वारा फरूवाई व अन्य कार्यक्रम बहुत ही भव्य रूप से प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा दशवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 7 बालिकाओं को 5-5 हजार का चेक व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 7 बालिकाओं को 5-5 हजार का चेक जिसमे एक बालिका को 20 हजार का चेक जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा ओडिओपी योजना अन्तर्गत 10 प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। व बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई व अनप्राशन का कार्यक्रम भी किया गया
कार्यक्रम का संचालन हनुमान इंटरमिडीएट कालेज के अध्यापक अनूप मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एनपी गुप्त जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728