कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जिलाध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर किया चर्चा,बनायी रणनीति

जिलाध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर किया चर्चा,बनायी रणनीति

 

हरिओम दिवाकर की रिपोर्ट

खागा ( फतेहपुर )धाता कस्बे के पुष्पा मैरिज हाल में भाजपा धाता मंडल की एक आवश्यक बैठक भा ज पा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में बैठक की गयी। जिसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी।
बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष मित्रा ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। और उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की रीड़ उसका कार्यकर्ता होता है।वही पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्बिवेदी ने कहा कि जिला पंचायत के सभी वार्डों पर चुनाव जीतेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी होगी। तथा अभी से ही कार्यकर्ता जन-संपर्क में जुट जाएं।इसी प्रकार बैठक को मण्डल अध्यक्ष विवेक सिंह पटेल मण्डल मंत्री दीनबंधु सिंह पटेल जिला मंत्री नीरज बाजपेयी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के समक्ष समस्याएं रखीं। जिसपर जिलाध्यक्ष ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्बिवेदी ,धाता मण्डल प्रभारी अरविंद बाजपेयी, जिला मंत्री नीरज बाजपेयी, मण्डल अध्यक्ष विवेक सिंह पटेल, दीनबंधु सिंह पटेल , खागा चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र गर्ग, अनंत सिंह, जीतेंद्र सिंह, अतुल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728