कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कार की टक्कर से दुकान के बाहर रखा सोलर पैनल क्षतिग्रस्त

कार की टक्कर से दुकान के बाहर रखा सोलर पैनल क्षतिग्रस्त
—- दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी पुलिस को दी गई सूचना

रिपोर्ट-हरिओम दिवाकर

बिंदकी फतेहपुर
दुकान के बाहर रखे सोलर पैनल में अनियंत्रित कार जा टकराई जिसके चलते सोलर पैनल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसके चलते मौके पर भारी भीड़ लगी रही कार चालक और दुकानदार के बीच कहासुनी भी वही इस मामले में दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
जानकारी के अनुसार नगर के कुंवरपुर रोड में विनोद कुमार पटेल की शिल्पी स्टूडियो नाम की दुकान है वह अपने दुकान के सामने सोलर पैनल रखे हुए थे तभी एक कार सवार ने सोलर पैनल में तेज टक्कर मार दी जिससे सोलर पैनल पूरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया यह देखते ही मौके पर भारी भीड़ लग रही लोगों ने कार चालक से इसका मुआवजा देने की मांग किया इस बात को लेकर कार चालक और दुकानदार विनोद कुमार पटेल के बीच जमकर कहासुनी हुई कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इस संबंध में दुकानदार विनोद कुमार पटेल ने बताया कि उनका ₹11000 का सोलर पैनल कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है जिस समय कार चलाई जा रही थी चालक एक हाथ से मोबाइल कान में लगाए हुए था और एक हाथ से ही स्टेरिंग से कार चला रहा था तभी अनियंत्रित कार से उनकी सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930