कड़वा सच

Latest Online Breaking News

साहू सेवा समिति आगामी चुनाव में बढ़चढ़कर लेगा भाग

साहू सेवा समिति आगामी चुनाव में बढ़चढ़कर लेगा भाग

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज कुशीनगर।साहू सेवा समिति विधान सभा तमकुहीराज की बैठक ब्लाक सभागार सेवरही में रविवार को सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख सेवरही डा उदय नारायण गुप्ता ने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत चुनाव में साहू समाज बढ़ चढ़कर भाग लेगा।उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए समाज को संगठित होने की जरूरत है। पूर्व प्रत्याशी विधान सभा तमकुहीराज सुरेन्द्र गुप्ता ने साहू सेवा समिति की सदस्यता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि एकता में ही बल है। साहू सेवा समिति ने सेवरही प्रमुख डा उदय नारायण गुप्ता को विधान सभा चुनाव लड़ाने की बात कही। तमकुही उत्तरी से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अखिलेश दास ऊर्फ हरिकेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सेवा करना ही लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष त्रिवेणी गुप्ता ने किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान लवकुश गुप्ता,मोहन गुप्ता,विजय गुप्ता,सुगंध गुप्ताअमन गुप्ता,नरसिंह गुप्ता,विनोद गुप्ता,अजीत गुप्ता,धुरेन्धर गुप्ता,सुनील गुप्ता,बुलट गुप्ता,अयोध्या गुप्ता,सोनू गुप्ता,समाजसेवी अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031