कड़वा सच

Latest Online Breaking News

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

प्राचीन शिव मंदिर सरया बुजुर्ग में भक्तों का लगा ताता

समउर/कुशीनगर:-पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है आज महाशिवरात्रि है और आज का दिन भोलेनाथ को समर्पित है आज के दिन महादेव को प्रसन्न करना बेहद आसान रहता है अगर पूरे श्रद्धा भाव से के साथ भक्त भोलेनाथ की पूजा करें तो भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरा करते हैं आज के दिन सभी शिव भक्तों शिवजी की पूजा करते समय कुछ चीजों को अर्पित करते हैं कुशीनगर जिले के तमकुहीराज के विकासखंड सरया बुजुर्ग में स्थित प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ आज सुबह से ही शुरू हो गया था शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है सभी भक्तों मंदिर के दर्शन और भगवान शिव की पूजा अर्चना किये
हर साल फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है

मंदिर परिसर में शिव भक्तो की भीड़

इस वर्ष महाशिवरात्रि पर विशेष योग बन रहा है इस दिन शिव योग के साथ सिद्ध योग भी बन रहा है ऐसी मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से शिव भक्तों पर शिव भगवान कृपा बरसेगी उनकी कृपा से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सरया बुजुर्ग मेले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर के कमेटी का विशेष योगदान रहा जिसमे मनोज बाबा, अधिवक्ता अशोक पाण्डेय, हीरालाल गुप्ता, विकास शर्मा, विवेक सिंह, इत्यादि की संख्या में कमेटिबके लोग शिव भक्तों की सेवा व मदद में लगे रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930