कड़वा सच

Latest Online Breaking News

मन्दिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन

 

मन्दिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन

 

फतेहपुर से अभय सिंह की रिपोर्ट

मलवा रेवाड़ी

विकासखंड के ग्राम रेवाड़ी बुजुर्ग में नव युवक शिव जागरण कमेटी के द्वारा बड़े शिवाला शिव मन्दिर में नव दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन चल रहा है श्री राम कथा के आठवें दिन कमेटी के द्वारा मन्दिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन किया गया कानपुर महानगर की विख्यात राम जी गोपाल जी जागरण पार्टी और यश गुप्ता जागरण पार्टी फतेहपुर की तरफ से अदभुत झांकियां दिखाई गई जागरण पार्टी के द्वारा भगवान गणेश जी की आरती करके जागरण का सुभारंभ किया गया इसके बाद हनुमान जी शंकर पार्वती विवाह शिवा तांडव राधा कृष्ण की फूलो की होली माता काली की सहित भव्य झांकियां निकाली गई भक्तो के जय श्री राम के नारे के साथ पूरा पंडाल गूंज उठा इस मौके पर राजेश शुक्ला पप्पू अग्निहोत्री अजीत सैनी विनय अग्निहोत्री अजय अग्निहोत्री अमित विकास नीलू रितिक अवधेश रितेश दुराली गोपी सहित सभी कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे…..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930