कड़वा सच

Latest Online Breaking News

एंटी रोमियो अभियान में पकड़े गए युवकों पर होगी कार्रवाई- मानसिंह

एंटी रोमियो अभियान में पकड़े गए युवकों पर होगी कार्रवाई- मानसिंह

—– एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

अभय सिंह की रिपोर्ट
बिंदकी फतेहपुर
नगर के प्रमुख चौराहे तथा अन्य स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम द्वारा एंटी रोमियो अभियान चलाया गया जिसमें संदिग्ध रूप श्री खड़े युवकों से पूछताछ की गई छात्राओं से भी पूछा गया कि उन्हें कोई परेशान तो नहीं करता ऐसा हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। वही एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मान सिंह ने कहा अभियान के दौरान जो भी युवक पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
गुरुवार को नगर के ललौली चौराहे में कोतवाली बिंदकी की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मान सिंह के नेतृत्व में एक एंटी रोमियो अभियान चलाया गया जिसमें संदिग्ध अवस्था में खड़े युवकों तथा आ जा रहे संदिग्ध युवकों से बुलाकर पूछताछ की गई उनके नाम पता और मोबाइल नंबर भी नोट किए गए और किस काम से यहां आए हैं और कहां जा रहे हैं इस बात की भी सूचना दर्ज की गई वही स्कूल जा रही छात्राओं और स्कूल कॉलेज से वापस आ रहे छात्राओं को भी रोक कर उनसे एंटी रोमियो स्क्वायड टीम द्वारा बात की गई और छात्राओं से पूछा गया कि घर से स्कूल जाते समय या स्कूल कॉलेज से घर वापस जाते समय रास्ते में कोई बेवजह परेशान तो नहीं करता यदि ऐसा कोई करता है तो इसको नजरअंदाज ना करें तुरंत पुलिस को सूचित करें इसके अलावा करो ना से बचाव के लिए मास्क लगाए जाने की भी हिदायत पुलिस द्वारा दी गई इस मौके पर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मान सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा और यदि कोई युवक हरकत करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और जेल भी भेजा जा सकता है इन दिनों में समान सिंह के अलावा महिला कांस्टेबल कृष्णा देवी महिला कांस्टेबल पूजा यादव महिला कांस्टेबल दिव्यांगना देवी सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728