फतेहपुर जिले में एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
फतेहपुर जिले में एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
फतेहपुर से अभय सिंह की रिपोर्ट
शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार केमिकल मशीनें 2 टंकी, 2 कार बरामद करीब 25 लाख का सामान किया बरामद सर्विलांस प्रभारी थाना गाजीपुर पुलिस स्वाट टीम द्वारा अवैध मिश्रित शराब बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 07 अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में अवैध मिश्रित शराब 01 बोलेरो 01 स्कॉर्पियो सहित क्यू0 आर0 कोड रैपर व उपकरण आदि क्या बरामद।

सरकारी देसी शराब की दुकानों में बेचा जाता था स्प्रिट से बना अपमिश्रित शराब। sp सतपाल अंतिल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, कौशाम्बी व कई जिलों में सप्लाई किया जाता था स्प्रिट से बना देसी शराब। पुलिस ने भारी मात्रा में पेटियों में भरी शराब रैपर शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले दो पानी की टंकी एक स्कॉर्पियो एक बोलेरो किया बरामद। पुलिस ने 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार वही एक अभियुक्त अभी भी फरार है एक फरार अभियुक्त पर पुलिस ने 50000 का इनाम किया घोषित। जिले की स्वाट टीम व पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।
एसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि जिले में एक स्थान पर अवैध रूप से अपमिश्रित शराब बनाई जा रही है। जिसके बाद स्वाट व थाना पुलिस ने टीम बनाकर पूरे मामले की जांच शुरू की। सही जानकारी मिलने पर टीमों ने मौके पर छापेमारी की। जहां टीम को देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक मौके से बड़ी मात्रा में अमिश्रित शराब की पेटियां, पव्वे, बोतल, रेपर सहित शराब बनाने के लिए प्रयुक्त सामान बरामद किया। बताया कि आरोपी स्प्रिट से शराब तैयार कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपी प्रतापगढ़, कौशाम्बी सहित कई जिलों में यह अपमिश्रित शराब सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है। जिस पर अभी टीमें काम कर रहीं है।
एसपी के मुताबिक आरोपी बुलेरो और स्कर्पियो गाड़ी के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में अपमिश्रित शराब की सप्लाई करते थे। अभी फरार आरोपी पर 50 हजार का इनाम तय किया गया। वहीं, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।




