कड़वा सच

Latest Online Breaking News

ट्रक ड्राइवर को आई झपकी,तीन गंभीर घायल एक कि मौत

ट्रक ड्राइवर को आई झपकी,तीन गंभीर घायल एक कि मौत

ग्रामीणों ने किया रोड जाम,ब्रेकर की करी मांग

 

हरिओम दिवाकर की रिपोर्ट

 

मौके पर भारी पुलिस बल और एसडीएम मौजूद

*फतेहपुर,* ताजा मामला फतेहपुर जनपद के बहुआ बांदा मार्ग स्थित खटोली गांव की है जहां पर आज एक बड़ा हादसा हो गया और मौके पर एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए आपको बता दें ,जनपद में सड़क हादसे ने आज एक महिला की जान ले ली वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मामला आज सुबह लगभग 6:00 बजे का है जब लोग अपने घर के बाहर बैठे थे तो अचानक से आए एक ट्रक ने 4 लोगों को कुचल दिया जिसमें से मौके पर एक महिला शांति देवी की मौत हो गई और तीन अन्य फूलचंद्र ,राकेश और बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों से जब इसकी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की ट्रक ड्राइवर की आंख लग गई जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हो गया अगर सड़क पर ब्रेकर बना होता तो घटना से बचा जा सकता था लेकिन ब्रेकर न होने की वजह से यह दुर्घटना हो गई ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया है और प्रशासन से ब्रेकर और परिजनों हेतु मुआवजे की मांग की है ।
जब इसकी सूचना प्रशासन को दी गई तो प्रशासन ने घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भेज दिया है जबकि लगातार प्रशासन ग्रामीणों को समझाने पर लगा है कि वह जाम हटा दे लेकिन ग्रामीण बात मानने को तैयार ही नहीं और जब तक ब्रेकर नहीं बन जाता जाम न खोलने की बात कह रहे हैं ।
मौके पर घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, मौके पर SDM व CO जाफरगंज मौजूद है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930