कड़वा सच

Latest Online Breaking News

ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है कुशीनगर का सरकारी एम्बुलेंस

ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है कुशीनगर का एम्बुलेंस

कुशीनगर:-वर्तमान में जब हर जगह ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है इस कोरोना काल मे वही इमरजेंसी में इस्तेमाल आने वाले एम्बुलेंस में ही जब ऑक्सीजन के बिना ही दौड़ रही है एम्बुलेंस इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी लापरवाही विभाग की है। कोई भी चिकित्सक आम आदमी का इलाज करने से परहेज कर रहा हो, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इमेरजेंसी के अलावे ओपीडी बन्द हो। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के सबसे छोटे कर्मचारी को सर्वे के काम में कोविड 19 से बचाव का कोई भी सुरक्षा कवच न देते हुए यह कराना उन्हें भारी मुश्किल में डाल रहा है। उससे बड़ी परेशानी तो ये है कि कुशीनगर जिले में किसी भी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने के कारण एक सबसे बड़ी चिंता की बनी हुई है।इमरजेंसी में अगर किसी मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ेगी तो उसको ऑक्सीजन की व्यवस्था कैसे कर पायेंगे एम्बुलेंस में तैनात कर्मी जब कि एम्बुलेंस में हर हाल में ऑक्सीजन की व्यवस्था होनी चाहिये अब तो भगवान भरोसे सब कुछ चल रहा है।अब देखना ये है कि स्वास्थ्य विभाग इस कमी को कैसे दूर करता है ये तो देखने वाली और विभाग इस कमी को कब तक दूर करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930