कड़वा सच

Latest Online Breaking News

लक्ष्मीपुर पहुंची स्वास्थ्य टीम, 22 की लोगों जांच, कोई पॉजिटिव नही।

लक्ष्मीपुर पहुंची स्वास्थ्य टीम, 22 की लोगों जांच, कोई पॉजिटिव नही।

ग्रामीणों का कोविड जांच के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे सीओ फूलचंद्र कन्नौजिया व एस डी एम

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया की रिपोर्ट

तमकुहीराज :- तहसील क्षेत्र में गांवों में कोरोना कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग अभियान और गांवो के प्राथमिक विद्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड जांच की गई।

जांच कैम्प का निरीक्षण करते सी ओ फूलचंद्र कन्नौजिया व एस डी एम

इसके बाद 22 लोगों की कोविड की एंटीजन टेस्ट किया गया।जिसमें कोई भी व्यक्ति कोरोना पाजीटिव नही पाए गए। कई ग्रामीण अन्य बीमारियों से भी पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों को दवा वितरित की। तथा कोविड संक्रमण से बचने का उपाय एवं गांव के जो तीन लोग पॉजिटिव तीन दिन पहले पाए गए हैं उन लोगों के परिजनों को दवा, परहेज, तथा घर पर कोरांटाइन रहने के तौर तरीके बताए। जांच टीम में तमकुहीराज सीएचसी के डॉक्टर
व उनकी पूरी टीम के साथ ग्रामीणों की जांच की गई
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि क्रमश तहसील क्षेत्र के समस्त गांवो की डोर टू डोर जॉच चल रही हैं।बताते चलें कि इलाके के आसपास के गांवों में पिछले एक माह से अभी तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीमार एवं संक्रमण से सम्भावित लोग भी सीएचसी एवं पीएचसी पर जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में यूपी सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग अभियान से अधिक से अधिक लोगों का जांच होने से संक्रमण पर नियन्त्रण लगेगा। इस दौरान लक्ष्मीपुर बाबू के ग्राम प्रधान पति राजन कुशवाहा, मोती कुशवाहा,शिक्षक विनय कुशवाहा राहुल द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031