कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जनकल्याण के लिए डॉ ने किया हवन पूजन

जनकल्याण के लिए डॉ ने किया हवन पूजन

माँ जगत जननी से किया सभी को स्वस्थ रहने की दुआ

(धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया)

तमकुहीराज:- कोरोना संक्रमण काल में क्षेत्र के एक प्रसिद्ध डॉक्टर एवं उनकी पत्नी ने मानव रक्षा हेतु आयोजित मां जगत जननी जगदंबा की पूजा अर्चना करने के बाद हवन पूजन विधि विधान के साथ संपन्न हुआ मुख्य यजमान पंडित रामकृष्ण द्विवेदी जी रहे हवन पूजन कर परमात्मा से प्रार्थना किये की मानव कल्याण के साथ कोरोना से अकाल मृत्यु की शिकार ना हो और मानव समाज की जीवन रक्षा हो
तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम सभा गंगुआ मठिया के निवासी डॉ लखन लाल गुप्ता व उनकी पत्नी सुभावती देवी ने देश के ऊपर पड़ी कोरोना जैसी महामारी से देश व क्षेत्र के लोगो को जल्द ही निजात मिल सके व सभी लोग सुरक्षित व स्वस्थ रहे। डॉ लखन लाल गुप्ता जी ने कहा कि हमे इस बीमारी से जितना ज्यादा अपने आप को सुरक्षित व साफ सफ़ाई का ख्याल रखेंगे उतना ही इस बीमारी से बचे रहेंगे
और इस लॉक डाउन में सभी लोगो को ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर मे व्यतीत करें जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले ताकि अपने आप को सुरक्षित रख सके। क्यो की हम लोग जितना ही अपने आप को भीड़ भाड़ वाले जगहों से बच कर रहेंगे उतनी ही जल्दी हम इस कोरोना को हरा पायेंगे इस जागरूकता के साथ अपने आप को सभी लोग सुरक्षित रखे सावधानी जरूर बरते।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930