कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कोविड संकट में सहयोग के लिए सामने आया जिला पंचायत

कोविड संकट में सहयोग के लिए सामने आया जिला पंचायत

कलेक्टर को सौंपे 20 लाख की सहायता राशि के चेक

 

बलौदाबाजार, 25 मई 2021/कोविड संकट से निपटने के कार्य में सहयोग के लिए जिला पंचायत बलौदाबाजार भी आगे आया है। जिला पंचायत ने 20 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक जिला कलेक्टर श्री सुनील जैन को सौंपी। श्री जैन ने सहयोग के लिए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ बचाव के नियमों का पालन से ही कोरोना से बचा जा सकता है। जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने बताया कि जिला पंचायत के सदस्यों ने एकजुट होकर इस कठिन समय मे मदद के लिए आगें आये है। उक्त राशि का उपयोग जिला मुख्यालय में स्थित 500 बिस्तर नवीन कोविड हॉस्पिटल के विस्तार में किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा,जिला सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दिकी सहित जिला पंचायत सदस्य गण उपस्थित थे। गौरतलब है की जिला मुख्यालय में बना 500 बिस्तर नवीन कोविड हॉस्पिटल में 120 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर से 33 एचडीयू,एवं 36 आईसीयू से सुसज्जित है। जहां पर 24 घन्टे 13 डॉक्टरों सहित स्टॉफ नर्स एवं मेडिकल की टेक्निकल टीम उपस्थित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930