भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने किया श्रमदान
भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने किया श्रमदान
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
पडरौना-देश आजकल कोरोना महामारी से जूझ रहा है जिसका असर सबसे ज्यादा गरीब लोगों के परिवार पर पड़ रहा है जिसमे लोग खाने पीने से लेकर ईलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिसको देखते हुए एक युवा समाज सेवी अंशुमान बंका ने जिला अस्पताल पडरौना के परिसर में ईलाज करा रहे लोगो के लिए आज बहुत दिनों से माँ भारती भोजनालय जो कि बिल्कुल निशुल्क हैं सभी लोगो के लिए खाना उपलब्ध करा रहे हैं।इस मुश्किल घड़ी में लोगो को खाने के पैसे से बचा रहे हैं उनको निशुल्क भोजन करा करके जिसकी चारो तरफ प्रशंशा हो रही है।

मां भारती भोजनालय के तत्वधान में चल रहे जिला अस्पताल रविन्दनगर धुस पडरौना में आज भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री नुतन दूबे ने पहुचकर अपना श्रमदान किया और कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बदौलत इस मुश्किल घड़ी में भी सरकार हर कदम जनता का साथ दे रही है जिससे आम आदमी को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।




