कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने अमवा खास तथा लक्ष्मीपुर तटबंध का निरीक्षण

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने अमवा खास तथा लक्ष्मीपुर तटबंध का निरीक्षण

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर लगातार हो रही बारिश के बीच जनपद कुशीनगर के सक्रिय जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने अमवा खास तथा लक्ष्मीपुर तटबंध का निरीक्षण किया। लगातार बारिश के मद्देनजर नारायणी नदी जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने तटबंधों की वर्तमान स्थिति का जायजा भौतिक रूप से वहां उपस्थित रहकर लिया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने आज अमवा खास तटबंध के 0.800 किलोमीटर पर बने हुए स्पर का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यो के स्टोर स्थल के बारे में भी पूछा। बंधे पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए लगाए हुए बोरी ऐवं बोल्डर को भी भौतिक रूप से उपस्थित होकर उन्होंने देखा। इस क्रम में संबंधित अधिकारियों से कटान के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से नजर रखें। इसके साथ ही उन्होंने बंधों के रख रखाव व तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि बारिश शुरू हो गई है, ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाढ़ से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बाद डीएम सीधे लक्ष्मीपुर बांध पर पहुचे जहाँ किमी 8.6 से किमी 0.9 तक डेंजर पॉइंट है जहाँ नदी का काफी दबाव है डीएम ने अधिकारियो को सख्त हिदायत देते हुए हर पॉइंट पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया इस दौरान उप जिलाधिकारी तमकुही राज ए0 आर0 फ़ारुखी, अधिशासी अभियंता बाढ़ महेश कुमार सिंह, जेई बीपी सिंह, एसओ सुरेशचन्द्र राव आदि लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728