कड़वा सच

Latest Online Breaking News

विकास भवन स्थित समेकित कोविड कमांड केन्द्र में नियमित कोविड समीक्षा बैठक आयोजित की गई

 

विकास भवन स्थित समेकित कोविड कमांड केन्द्र में नियमित कोविड समीक्षा बैठक आयोजित की गई

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर
विकास भवन स्थित समेकित कोविड कमांड केन्द्र में नियमित कोविड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में सेनेटाइजेशन, फाॅगिंग इत्यादि की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी से लिया तथा इस सन्दर्भ में गम्भीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। मुसहर बस्तियों में मास्क एवं सेनेटाइजर के वितरण किए जाने हेतु भी उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया तथा मास्क एवं सेनेटाइजर से सम्बन्धित नोडल अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए।
टीकाकरण केन्द्रो में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा इस सन्दर्भ मे आश्यक कदम उठाए जाने हेतु निर्देशित किया। सचल दल के एम्बुलेंस के सन्दर्भ में भी पूछताछ की तथा बची हुई गाड़ियों के सक्रिय करने हेतु भी आश्यक निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जेनरेटर के सन्दर्भ में रिपोर्ट लिया। बैठक में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए तटबंधों के सन्दर्भ में भी चर्चा हुई तथा नावों की स्थिति के बारे में जिलाधिकारी ने पूछताछ की एवं निःशुल्क राशन वितरण सम्बन्धित चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विन्ध्यवासिनी राय, अपर पुलिस अधीक्षक ए0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी नरेन्द्र गुप्ता समेत सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031