कड़वा सच

Latest Online Breaking News

नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कौशल विकास के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का वर्चुअल बैठक

नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कौशल विकास के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का वर्चुअल बैठक

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर -माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कौशल विकास के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का वर्चुअल बैठक में बटन दबाकर शुरूआत किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को छह नए कस्टमाइज्ड कोर्स में प्रशिक्षण करवाएगा, जिसके अंतर्गत नर्सिंग, होम केयर, सैंपल कलेक्शन, मेडिकल टेक्नीशियन इत्यादि के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा।
जनपद कुशीनगर में एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने इस बैठक में हिस्सा लिया । जनपद कुशीनगर में भी इस प्रकार का प्रशिक्षण जे0 जे0 टी0 एम0 प्रा0 लिमिटेड द्वारा कसया में करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि कोरोना के खिलाफ महायुद्ध के महत्वपूर्ण अभियान का अगला चरण प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ पहली लहर में हजारों प्रोफेशनल कौशल विकास से जुड़े । उनका अनुभव आधार बना एवं दूसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए देश की तैयारी को और ज्यादा बढ़ाना होगा । इसी उद्देश्य के साथ एक लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स तैयार करने का अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बड़ा नेटवर्क है यहां पंद्रह सौ से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट हैं। इसे हिंदुस्तान के हर जिले में पहुंचाने की योजना है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हर राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के मांग के आधार पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के इस क्रैश कोर्स को डिजाइन किया गया है। इसके अंतर्गत 6 नए कस्टमाइज्ड कोर्स है। उन्होंने कहा कि इससे फ्रंटलाइन वर्कर्स को नई ऊर्जा मिलेगी तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री जी ने स्किल, री स्किल, तथा अप स्किल की बात की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन ने कोरोना के समय में देश को बहुत बड़ी ताकत दी है । देश की जनसंख्या को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टर, नर्स ,तथा पैरामेडिकल स्टाफ का विस्तार करना आवश्यक बताया । आशा, ए0एन0एम0 तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से भूरी भूरी प्रशंसा एवं सराहना की । उन्होंने 21 जून से शुरू हो रहे निशुल्क टीकाकरण अभियान के संदर्भ में कहा कि केंद्र सरकार हर देशवासी को मुफ्त टीका लगाने के लिए प्रतिबद्ध है । प्रशिक्षण कोर्स के बारे में उन्होंने बताया कि यह कोर्स मानवता की सेवा एवं लोक कल्याण के लिए विशेष अवसर है।
उक्त बैठक में वर्चुअल रूप से माननीय सांसद देवरिया श्री रमापति राम त्रिपाठी जी भी जुड़े हुए थे ।
एन0आई0सी0 कुशीनगर में इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930