ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सबसे ज्यादा सीट पर कमल खिला
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सबसे ज्यादा सीट पर कमल खिला
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
भाजपा का जलवा कायम कुशीनगर के 14 विकास खंडों में से 12 पर प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा
कुशीनगर:- जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा ने अपना परचम लहराने के बाद से अब ब्लाक प्रमुख के ज्यादातर सीटो पर अपना कमल खिलाने में कामयाब रही भारतीय जनता पार्टी जिससे क्षेत्रीय नेताओ के साथ साथ हर कार्यकर्ता बहुत ही खुश हैं।कुशीनगर के 8 विकास खंडों पर पहले से ही निर्विरोध भाजपा प्रत्याशी हो चुके है विजई जिसमे छः विकास खंडों के हुए चुनाव में 4 पर भाजपा प्रत्याशी विजयी
और केवल 2 सीटों पर ही कब्जा कर पाई समाज वादी पार्टी जिसमे कसया विकासखंड तथा रामकोला में सपा प्रत्याशी विजयी हुये जिसमे
कसया में रीना यादव और रामकोला में दिग्विजय सिंह लक्ष्मण विजई घोषित हुये।
बिशनपुरा में भाजपा के विंध्यवासिनी श्रीवास्तव
पडरौना में आशुतोष सिंह बहुगुणा
दुदही में रामावती एवं खड्डा में शशांक दुबे भाजपा प्रत्याशी विजई घोषित इस जीत से भारतीय जनता पार्टी के नेतावों सहित कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किये।




