कड़वा सच

Latest Online Breaking News

समाजवादी पार्टी का तहसील पर विरोध प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी का तहसील पर विरोध प्रदर्शन

 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा,धांधली का मामला

पंचायत चुनावों में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन

तमकुहीराज:- आज पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुई धांधली व लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है जिसको लेकर समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश में आज पूरे प्रदेश के तहसीलों व ब्लाकों पर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। हुए चुनाव में
अध्यक्ष ,ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र न खरीदने देने, नामांकन करने से रोकने व महिला प्रत्याशियों के साथ अमानवीय व्यवहार व अभरदता करने के विरोध में यह प्रदर्शन चल रहा है।

पूर्व विधायक तमकुहीराज नंदकिशोर मिश्र व पूर्व पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी व नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ तमकुहीराज तहसील पर विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के द्वारा किया जा रहा है।
मीडिया को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि ये भाजपा सरकार में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।
इस दौरान पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ उदय नरायण गुप्ता, इलियास अंसारी पूर्व जिलाध्यक्ष, धुंआ सिंह, केदार यादव,पुष्कर यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्ता, इत्यादि की सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे व राष्ट्रपति से सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को सौंपा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930