कड़वा सच

Latest Online Breaking News

अन्न महोत्सव का राज्यमंत्री बाल्टी बाबा ने किया शुरुआत

अन्न महोत्सव का राज्यमंत्री बाल्टी बाबा ने किया शुरुआत

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन व झोला का हुआ वितरण

(धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया)

तमकुहीराज/कुशीनगर-तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर बुजुर्ग में आज पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले के सभी ग्राम सभाओं में अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है।जिसमे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन व झोला का वितरण हो रहा है।जिसमे आज ग्राम सभा लक्ष्मी पुर बुजुर्ग में कोटेदार अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय पर यूपी एग्रो कारपोरेशन के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा के नेतृत्व में अन्न महोत्सव की शुरुआत ग्रामीणों में निशुल्क राशन व झोला वितरण करके शुरुआत किया गया।


ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री बाल्टी बाबा ने कहा कि इस समय की मौजूदा सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिसका नेतृत्व इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार करने का काम किया जा रहा है जिसमे कोई भी गरीब अनाज के अभाव में भूखा न रहे इस लिये उनका प्रयास है कि इस कोरोना काल से जो गरीब परिवार प्रभावित हुए हैं उनको राशन संबंधित कोई समस्या से न जूझना पड़े इसलिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जो कि बिल्कुल निशुल्क हैं उसका लाभ सभी जनता ले रही हैं। और उसके साथ ही हमारे सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत भी सालाना 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बदौलत ही आज इतने बड़े जनसंख्या वाले देश मे आज सभी लोगों को निशुल्क कोरोना का वैक्सीन लगाये जा रहे हैं। जिसके लिए मैं खासकर इस देश के प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ क्यो की ये आपके बदौलत ही सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में सभी लोगो को हर प्रकार की सुविधा मिल रही है। हमारी सरकार के चलते सड़क व शौचालय की व बिजली व स्वास्थ्य व राशन की कालाबाजारि की समस्या को दूर करके आपको खुशहाल जीवन देने का काम कर रही हैं। अन्न महोत्सव कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनय कुशवाहा ने किया।
इस अन्न महोत्सव के दौरान किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष केशव पाण्डेय,पूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज वैजनाथ सिंह,राजस्व निरीक्षक तमकुहीराज,प्रभारी प्रधानाचार्य प्रियंका यादव,प्रधान पति राजन कुशवाहा, कोटेदार अशोक कुमार गुप्ता,ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर बुजुर्ग सुगान्ती देवी,लेखपाल बबिता गौतम,पूर्व ग्राम प्रधान नथुनी यादव,पूर्व प्रधान निरंजन भारती,व्यास यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य, रवि प्रकाश पाण्डेय,व रवि यादव,प्रशांत कुशवाहा, मोतीलाल कुशवाहा, शिवशंकर कुशवाहा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजयी गुप्ता,सफाई कर्मी,लक्ष्मीपुर बाबु इत्यादि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930