कड़वा सच

Latest Online Breaking News

संगठन की मजबूती को लेकर हियुवा की हुई बैठक

संगठन की मजबूती को लेकर हियुवा की हुई बैठक

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज:-विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक जोरदार तरीके से हो रही है जिससे कि हिन्दू युवा वाहिनी की सेना योगी आदित्यनाथ जी को फिर से दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर शुशोभित हो सके। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने कहा कि महाराज जी जिस तरह से इस प्रदेश में जनहित कार्य को कर रहे उस प्रकार से आम जनता बेहद खुश हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य से लेकर लोगो को खाने पीने के लिए मुफ्त में राशन व मुफ्त में ईलाज की जो व्यवस्था सरकार ने किया उससे पूरा प्रदेश की जनता को राहत देने का कार्य किया। उसके बाद से बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक हियुवा चमन यादव ने कहा कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के सरकार के बदौलत ही आज पूरे प्रदेश की जनता भय मुक्त होकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जब कि इससे पूर्व की सरकार में गुंडा राज्य व्याप्त था लेकिन महाराज जी के सरकार में गुंडे बदमाश या तो सुधर गये नही तो आज जेल की सलाखों के पीछे हैं ये सब सम्भव हो पाया योगी आदित्यनाथ की सरकार में और जिस तरह से आम जनता जा हर तरह से खयाल रखा है उससे आम जनता बेहद खुश हैं 2022 कि सरकार में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
हियुवा की मासिक बैठक ब्लॉक सभागार तमकुहीराज में सम्पन हुई जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी जनपद कुशीनगर के जिला संयोजक चमन यादव जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना महामंत्री फूलबदन कुशवाहा,ब्लाक अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह,ब्लाक महामंत्री राहुल द्विवेदी, बबलू गुप्ता, मिथिलेश मद्देशिया,सहित तहसील व ब्लॉक तमकुहीराज व नगर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे संचालन हिन्दू युवा वाहिनी के नगर संयोजक जेपी गुप्ता ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930