कड़वा सच

Latest Online Breaking News

ग्राम सभा लक्ष्मीपुर बाबू में सावनी पूजा धूमधाम से सम्पन्न

ग्राम सभा लक्ष्मीपुर बाबू में सावनी पूजा धूमधाम से सम्पन्न

गाँव नगर व क्षेत्रवासियों की सुखमय जीवन के लिए हर वर्ष होता हैं पूजा

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

समउर/कुशीनगर:- सावन का पबित्र महीना चल रहा है भगवान भोलेनाथ का यह पावन महीना में सभी शिव भक्त अपने भगवान शिव को प्रसन्न करने की हर तरह से कोशिश करते हैं। और भगवान शिव अपने भक्तों को हमेशा खुशहाल व सम्पन्न रखते हैं। सावन के महीने में श्रद्धालुओं का भीड़ शिवालयों में देखने को मिलता है इस कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज तहसील अंतर्गत तमाम बहुत ही प्राचीन शिव मंदिर मौजूद है जहाँ पर हर सोमवार व शुक्रवार को शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। आज सावन के आखिरी शुक्रवार को ग्राम सभा लक्ष्मी पुर बुजुर्ग के में स्थित दुर्गा मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे अष्टजाम का आयोजन ग्राम प्रधान सुगान्ती देवी पत्नी राजन कुशवाहा व ग्राम सभा के संभ्रात लोगो व ग्राम वासियो के सहयोग से ये पूजा हुआ जिसमें मुख्य जजमान में ग्राम प्रधान सुगन्ती देवी व पति राजन कुशवाहा रहे। 24 घंटे अष्टजाम के बाद सभी ग्राम वासियो व क्षेत्रवासियों को प्रसाद के तौर पर खीर पूड़ी सभी मे वितरित किया गया इस अष्टजाम मे राज्य मंत्री यूपी एग्रो कारपोरेशन के अध्यक्ष जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा,किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष केशव पाण्डेय भी उपस्थित रहे व भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय रॉय भी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री बाल्टी बाबा ने कहा कि पूजा अर्चना हमारी संस्कृति में है और इस परम्परा को आने वाले पीढ़ियों को भी निभानी चाहिए क्योंकि जिस तरह से आज के आधुनिक युग में हमारे आस पास में देखने को मिलता है कि भारतीय संस्कृति धीरे धीरे उसको भूलकर लोग आधुनिक तौर तरीके में जीवन यापन करने के लिए ज्यादा लालायित हैं। तो हम लोगो को अपने बच्चों में वह भारतीय संस्कृति की तरह परवरिश करे व उनमे संस्कार देने की कोशिश करें तो बच्चों के साथ साथ इस समाज व देश के लिए भी हितकर साबित होगा।


इस दौरान पूजा में क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि प्रकाश पाण्डेय,रवि यादव,पूर्व प्रधान निरंजन भारती, श्री नव दुर्गा पब्लिक के प्रबंधक रविन्द्र प्रसाद, कोटेदार अशोक कुमार, मोतीलाल कुशवाहा, संदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता प्रशांत कुशवाहा, नंदलाल गुप्ता, सी एम साहब,पंकज बारी, दुर्गेश रावत,उमेश गुप्ता, विनोद बारी, पप्पू सावरिया,दिनेश गुप्ता, विनोद गुप्ता,इत्यादि की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930