कड़वा सच

Latest Online Breaking News

इंसान अपने इंसानी गुण से करे व्यवहार तो आजीवन नही होगी कोई समस्या-सुनील कुमार सिंह

इंसान अपने इंसानी गुण से करे व्यवहार तो आजीवन नही होगी कोई समस्या-सुनील कुमार सिंह

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

अपने सद्कार्यों को लेकर जनता के लोकप्रिय थानाध्यक्ष बने सुनील सिंह-दिवाकर मणि त्रिपाठी

 

 

 

पटहेरवा/तमकुहीराज:-जनता की समस्याओं को त्वरित न्याय के लिए पटहेरवा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने एक अनोखा तरीका अपनाया है ताकि पटहेरवा थाना क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को जल्द से जल्द उसका निदान कर दिया जाए उसके लिए पटहेरवा थानाध्यक्ष हर एक गांव में जाकर चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं को जानते हैं और उन्हें जागरूक करने का प्रयास करते हैं।ताकि किसी के बहकावे में आकर कोई भी व्यक्ति एक दूसरे से कोई झगड़ा या आपसी झगड़ा को बढ़ावा देने के बजाय उसको आपसी सूझबूझ से उसका निपटारा करने का प्रयास करें। आज का चौपाल तमकुहीराज विकास खण्ड के ग्राम सभा बभनौली के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित हुआ जहाँ पर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू सिंह मौजूद रहे। व ग्राम सभा की सम्मानित जनता के साथ साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग भी मौजूद रहे आज के चौपाल कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस पटहेरवा थाना क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है जहाँ ऐसे नेक थानाध्यक्ष इस पटहेरवा में सुनील कुमार सिंह के रूप में मिला है आपके सद्कार्यों को इस थाने क्षेत्र की जनता आपके जाने के बाद भी याद रखेगी। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार, शिक्षक व कवि मंन्जय तिवारी ने किया चौपाल के कार्यक्रम को थानाध्यक्ष पटहेरवा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में आप लोग आपसी मनमुटाव को बढ़ाने से बचे आप सभी लोग किसी भी घटना की जानकारी होने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराने की कोशिश करें आप लोग संदिग्ध व्यक्ति से हमेशा दूर रहे। इस कार्यक्रम को दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, वीरेन्द्र यादव, आदि ने संबोधित करते हुए अपना विचार रखा। इस दौरान ग्राम सभा के लोगो ने अपनी समस्यायें रखी चुकी सभी समस्याएं राजस्व से संबंधित होने के चलते सभी को समाधान दिवस पर आने को कहा गया। चौपाल में शम्भू सिंह, विनोद सिंह, सुरेन यादव, संतोष सिंह, खड़ग बहादुर सिंह, वीरेन्द्र, अंशुमान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930