मिशन शक्ति फेज थ्री के तहत आज बालिकाओं को किया जायेगा जागरूक
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग के द्वारा मिशन शक्ति का कार्यक्रम हर जगह आयोजित किया जा रहा है जिसमे महिलाओं के लिए पुलिस विभाग में बनाये गये नम्बर की जानकारी दी जा रही हैं ताकि कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस की मदद ले सके और अपने आप को सुरक्षित रख सके आज का मिशन शक्ति का कार्यक्रम पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार के एक विद्यालय में रखा गया है जिसके मुख्य अतिथि पटहेरवा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में समउर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार रहेंगे।




