कड़वा सच

Latest Online Breaking News

प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में नाकाम है-सुनील कुमार

प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में नाकाम है-सुनील कुमार

सरकार कानून राज स्थापित करने का दावा कर रही हैं लेकिन इसका सीधे उल्टा हो रहा है-सुनील कुमार

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

समऊर बाजार। सरकार सिर्फ नाम बदलने और वाहवाही बटोरने में लगी है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराधी यूपी छोड़ चुके हैं लेकिन बलात्कार व हत्या जैसी घटना अब आम बात हो गई है। बसपा सरकार में सभी वर्ग के लोग सुरक्षित थे। अपराधी अपराध करने से कांपते थे। उक्त बातें सुनील कुमार ने कही वरिष्ठ बसपा नेता सुनील कुमार ने कहा की प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे हर व्यक्ति परेशान है। इसका जवाब जनता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी। उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर गोरखपुर/स्टार प्रचारक सुनील कुमार ने कांशी राम के पुण्यतिथि पर लखनऊ में एक प्रेस वार्ता में कहा सुनील कुमार ने आगे भी कहा की प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा सरकार कानून राज स्थापित करने का दावा कर रही हैं इसके सीधे उल्टा हो रहा है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है आए दिन चोरी डकैती, हत्या, दुष्कर्म छात्र एव किसानों का उत्पीड़न हो रहा है लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं जो इस तानाशाही सरकार के नाकामियों को उजागर कर रही है किसी को भी जबरन फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा जा रहा साथ ही लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031