कड़वा सच

Latest Online Breaking News

हीरक जयंती समारोह में फाजिलनगर पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र

नयी शिक्षा नीति कौशल विकास को बढ़ावा देते हुए बेरोजगारी को दूर करते हुए युवाओं में आत्म विश्वास पैदा करने के साथ ऊर्जा का संचार करने वाला होगा:-राज्यपाल कलराज मिश्र

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

विद्यालय के प्रवेश द्वार पर बने हीरक जयन्ती द्वार व तीन अध्ययन कक्ष का राज्यपाल ने किया लोकार्पण

फाजिलनगर इंटर कालेज में हीरक जयन्ती समारोह मे पंहुचे राजस्थान के राज्यपाल ने सबसे पहले विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने हीरक प्रवेश द्वार का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद विद्यालय के पुरातन छात्र शहीद रमाकांत राय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके बाद विद्यालय परिसर में ही स्थापिक मां सरस्वती के मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने उनको गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सांसद रहते उनके निधि से निर्मित तीन अध्ययन कक्ष का लोकार्पण करने के बाद मंच पर पंहुचे।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गंगासिंह कुशवाहा, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी,पूर्व विधायक डा.पी.के.राय,शशि शर्मा,जिलापंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी जायसवाल,प्रदीप जायसवाल,देवरिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व महामहिम राज्यपाल के संसदीय कार्यकाल के दौरान उनके प्रतिनिधि रहे बिजय कुमार दूबे,जिलाध्यक्ष कुशीनगर प्रेमचंद्र मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, उपाध्यक्ष व महामहिम राज्यपाल के देवरिया संसदीय कार्यकाल के दौरान उनके प्रतिनिधि रहे दिवाकर मणि त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय,अजय तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल,पूर्व प्रमुखगण अजय शाही, विजय राय,कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र,डा.संजीव शुक्ल,डा.मधूसूदन मिश्र,भाजयुमो देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष बिंधेश पांडेय,राहुल मणि, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, पूर्व एआरटीओअजय त्रिपाठी,राजन शुक्ल,खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां के मंत्री पंकज पांडेय,प्रियेश पाठक, सत्यम शुक्ला,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा प्रभा पाण्डेय, साहित्यविद् नन्दा पाण्डेय, मनंजय तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय,मनोज यादव, पीपी मिश्रा, अम्बरीष दीक्षित, रामकेवल गौंड़, यशपाल सिंह, सुरेश सिंह, सुनील दत्त तिवारी, राजन शुक्ला, नम्रता मिश्रा, प्रतिमा पाण्डेय, सुमन रानी जायसवाल, गामा यादव आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031