कड़वा सच

Latest Online Breaking News

संत गाडगे बाबा का परिनिर्वाण दिवस गाडगे यूथ बिग्रेड ने मनाया

*संत गाडगे बाबा का परिनिर्वाण दिवस गाडगे यूथ बिग्रेड ने मनाया*

*(धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया)*

*बृहस्पतिवार को कुशीनगर जिले के कोटवा में श्रद्धाभाव संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।*

*इसके बाद यहां पर वर्तमान समय एवं परिस्थितियों में संत गाडगे के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें लोगों ने संत गाडगे के विचारों को अपनाने पर जोर दिया।*
*यूथ बिग्रेड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रमेश कन्नौजिया ने संगठन के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में एक तरफ आजादी का आंदोलन चल रहा था, वहीं हजारों वर्षों की गुलामी के खिलाफ सामाजिक आंदोलन कर रहे संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संत गाडगे बाबा ने समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त अशिक्षा, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, नशाखोरी, फिजूलखर्ची, अंधविश्वास को जड़ से समाप्त करके ही संत गाडगे को श्रद्धांजलि होगी।*

*उसके बाद सभा को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम कन्नौजिया ने कहा कि बाबा के आदर्शों एवं विचारों को जीवन में उतारकर ही देश को विषमता, अन्याय, अत्याचार से मुक्त कराया जा सकता है।*
*हरिकेश प्रसाद कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उसके बाद सभा को सम्बोधित करते हुए मिंटू कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे ने रूढ़िवाद, ऊंच-नीच के विरुद्ध संघर्ष कर सशक्त समाज की संकल्पना की थी।*
*इस संत गाडगे बाबा के पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रमेश कन्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सुहेलदेव समाज पार्टी के बलीराम कन्नौजिया,डॉ वीरेन्द्र कन्नौजिया,हरिकेश कन्नौजिया, मिंटू कन्नौजिया, अमरजीत, व तमाम साथी गाडगे यूथ बिग्रेड के सदस्य उपस्थित रहे व अपना अपना विचार रखे।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930