कड़वा सच

Latest Online Breaking News

भाजपा ने जन विश्वास यात्रा में दिखाई ताकत जनता को गिनाई सरकार की उपलब्धिया

भाजपा ने जन विश्वास यात्रा में दिखाई ताकत जनता को गिनाई सरकार की उपलब्धिया

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

भाजपा उमीदवारो ने अपनी अपनी दिखाई जन समूह शक्ति

तमकुहीराज- भाजपा की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को कुशीनगर जिले के विधानसभा फाजिलनगर व तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से गुजरी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया गया। टिकट के दावेदारों ने भीड़ जुटाकर ताकत का एहसास भी कराया। तमकुहीराज विधानसभा की जनसभा रामलीला मैदान में आयोजित हुआ सबने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीव योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का दावा किया
तमकुहीराज के रामलीला मैदान में जन विश्वास यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय पहुंचे थे।
तमकुहीराज के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन विश्वास यात्रा के जनसभा को संबोधित किये केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सरकार की निष्पक्ष भाव से हो रहे विकास को जनता के सामने गिनाई। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, विधानसभा प्रभारी विजय दूबे, यूपी एग्रो चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पाण्डेय नवीन, भाजपा नेता विजय राय, डॉक्टर संध्या मिश्र, धनन्जय राय, मान सिंह चौहान, जितेन्द्र राव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930