कड़वा सच

Latest Online Breaking News

21वीं पुण्यतिथि पर स्व.डा.उदयनारायन द्विवेदी के मूर्ति का सांसद डा.रमापतिराम नें किया अनावरण

21वीं पुण्यतिथि पर स्व.डा.उदयनारायन द्विवेदी के मूर्ति का सांसद डा.रमापतिराम नें किया अनावरण

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

परिजनों नें चयनित ढाई हजार जरुरतमंदों में बांटा कंबल
फाजिलनगर विकासखंड के धनहां स्थित श्रीमती सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में प्रख्यात समाज सेवी एवं चिकित्सक रहे स्व.डा.उदयनारायन द्विवेदी की इक्कीसवीं पूण्यतिथि पर उनके मूर्ति का अनावरण व श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के चयनित ढाई हजार जरुरतमंदों और गरीबों में कम्बल वितरण किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जीवन मे किये गये सामाजिक कार्यो के बदौलत व्यक्ति मरने के बाद भी समाज मे अपने कृतियों के चलते जिंदा रहते है. उन्होंने कहा कि पिता की स्मृति में क्षेत्र के जरुरतमंदो में इस ठंढ में स्व. डा.द्विवेदी के पुत्रद्वय पंकज व दीपक द्वारा कम्बल ओढाना पुण्य का कार्य है. माता पिता के अधूरे कार्यो को पूरा करना हर पुत्र का धर्म हैं.
क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिता के पुण्यतिथि पर समाज के गरीब लोगों को वस्त्र देना सबसे बड़ा पुनीत कार्य हैं. उन्होंने कहा कि स्व. द्विवेदी ने दुदही जैसे सूदूर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई जब दूर दराज स्कूल हुआ करते थे. कार्यक्रम को कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि नें भी समारोह को सम्बोधित किया.स्व.डा.द्विवेदी केपुत्रद्वय हिरण्यगर्भ द्विवेदी पंकज व ज्ञानेश्वर द्विवेदी दीपक नें अतिथियों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि पिताजी द्वारा दी गई सीख उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है और जरुरतमंदों कंबल वितरण के साथ ही अन्य सेवाकार्य का सिलसिला चलता रहेग।संचालन कवि मनंजय तिवारी निर्मल नें किया।इस दौरान खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां के मंत्री पंकज पांडेय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजन शुक्ला, ग्राम प्रधान राकेश द्विवेदी,बबलू राय,पूर्व ग्राम प्रधान गण रमेश राय, मस्त राज राय, नगई यादव, कवि संतोष गुप्त संगम, रामसागर सिंह पावापुरी, कन्हैयालाल सरस, विहिप के जिला अध्यक्ष डा. कमलेश शाही, भाजपा नेता संजय शुक्ल,दीपक पांडेय,बबुना कुश्वाहा, दहारी प्रसाद, पुरुषोत्तम गुप्त,विजय शंकर तिवारी, सुनील उपाध्याय, विजय मिश्र भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला ,नीरज उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय आलोक उपाध्याय, इंदु उपाध्याय,पंचदेव चौबे,वैद्यनाथ तिवारी, अरविंद कुशवाहा,राम एकबाल दूबे,रबिंद्र राय आदि उपस्थित थे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930