कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कुशीनगर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड की नियमित समीक्षा बैठक

कुशीनगर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड की नियमित समीक्षा बैठक

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

*जिला पूर्ति अधिकारी से उन्होंने कोटेदार की मीटिंग के माध्यम से सभी कोटेदारों के पास ड्यूलिस्ट उपलब्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया जिससे टीकाकरण के लिए लोगो को प्रेरित किया जा सके।*

वैक्सीनेशन में जो विद्यालय प्रबंधक आनाकानी कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।-जिलाधिकारी

अस्पतालों में सक्रिय दलालों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी दलालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

कुशीनगर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कोविड पॉजिटिव मामले, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल एकत्रीकरण, आर0 टी0 पी0 सी0 आर0, एंटीजन टेस्टिंग कंटेनमेंट जोन, विद्यालयों में वैक्सीनेशन इन सबके संदर्भ में चर्चा की।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सत्येंद्र वर्मा को निर्देशित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रथम डोज और द्वितीय डोज से वंचित लोगों से टीम के माध्यम से बात करने के निर्देश दिए । कांटेक्ट ट्रेसिंग की संख्या भी बढ़ाये जाने के निर्देश उन्होंने दिए । निगरानी समिति द्वारा सक्रियता से कार्य करने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि ए 0एन0एम0 और आशा उन लोगों को पहचान करें जिन्हें टीका नहीं लगा है। जिला पूर्ति अधिकारी से उन्होंने कोटेदार की मीटिंग के माध्यम से सभी कोटेदारों के पास ड्यूलिस्ट उपलब्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया जिससे टीकाकरण के लिए लोगो को प्रेरित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने उक्त बैठक में सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर, वैक्सीनेटर, वेरिफायर को प्रशिक्षित किए जाने की भी बात की। इस क्रम में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक (डी आई ओ एस) से सभी विद्यालयों में 14 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन करवाने को निर्देशित किया ।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के संदर्भ में जो विद्यालय प्रबंधक आनाकानी कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। अस्पतालों में सक्रिय दलालों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सभी दलालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930