कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कुशीनगर में वर्चुअल रूप में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण लखनऊ से किया गया

कुशीनगर में वर्चुअल रूप में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण लखनऊ से किया गया
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

युवक मंगल दल से 05 युवकों को तथा महिला मंगल दल के भी 05 सदस्यों को खेल सामग्री का वितरण हुआ

कुशीनगर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल रूप में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण लखनऊ से किया गया ।
जनपद कुशीनगर के एन0 आई0 सी0 के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम भी उक्त कार्यक्रम से जुड़े।
इस क्रम में जनपद कुशीनगर में युवक मंगल दल से 05 युवकों को तथा महिला मंगल दल के भी 05 सदस्यों को खेल सामग्री का वितरण जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया। युवक मंगल दल में राकेश, अभिषेक, धीरज गौड़, किशन यादव तथा अभिषेक कुमार को व महिला मंगल दल के प्रीति तिवारी, श्वेता गौड़, साधना सिंह, तरन्नुम खातून तथा संजू कुशवाहा को खेल सामग्री का वितरण जिलाधिकारी के द्वारा किया गया।
रहे फिट, करे मंगल, दे सुरक्षा, युवा सोच, युवा जोश पर आधारित उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सामग्रियों के माध्यम से गांव में खेल को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें। जिससे शारीरिक रूप से फिटनेस के साथ-साथ कार्य करने की उर्जा भी मिलती है। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रामजीत जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930