कड़वा सच

Latest Online Breaking News

भाजपा व निषाद पार्टी के प्रत्याशी डॉ असीम कुमार राय ने विधानसभा की जनता से लिया आशीर्वाद

भाजपा व निषाद पार्टी के प्रत्याशी डॉ असीम कुमार राय ने विधानसभा की जनता से लिया आशीर्वाद

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज। विधानसभा 331 तमकुहीराज में जब से भाजपा व निषाद पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी डॉ असीम कुमार की घोषणा हुई हैं विधानसभा के युवावों व कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन निषाद पार्टी के तमकुहीराज के अधिकृत प्रत्याशी असीम कुमार राय ने विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जनों गांवों में घूमकर अपने पक्ष में समर्थन की अपील किया। भाजपा व निषाद पार्टी के सक्रिय पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गोडइता श्रीराम, रामचन्द्रपुर, दाहूगंज, रामकरन पट्टी, दोमाठ सहित दर्जनों गांवों में डोर टू डोर सम्पर्क करके उन्होंने एनडीए के पक्ष मे माहौल बनाते हुए वोट की अपील किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी विजय दूबे, संयोजक अतुल श्रीवास्तव, धनन्जय राय, केशव पाण्डेय, अवधेश राय, विनोद सिंह राजपूत, उमेश राय, ऋषिकेश तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, अनूप राय, राजेश राय आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031