कड़वा सच

Latest Online Breaking News

सपा प्रत्याशी डॉ उदय नारायण गुप्ता ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया

सपा प्रत्याशी डॉ उदय नारायण गुप्ता ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

समउर बाजार में विराट क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे समाजवादी प्रत्याशी डॉ उदय नारायण गुप्ता

समउर बाजार/तमकुहीराज- आज तमकुहीराज विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ उदय नारायण गुप्ता ने समउर बाजार में हो रहे दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले के मुख्य अतिथि रहे।
जहाँ पर इनके पहुचाने के बाद क्रिकेट प्रतियोगिता के सदस्यों ने फूलमाला के साथ इनका स्वागत किया उसके बाद उदय नरायण गुप्ता ने फीता काटकर इस मैच का शुभारंभ किया और बल्ले से गेंद को मारकर इस मैच की शुरुआत किये।
क्रिकेट प्रेमियों व बाजार की जनता को सम्बोधित भी किये और अपने पक्ष के वोट करने की अपील किये डॉ उदय नरायण को देखने के बाद सभी युवा बड़े ही उत्साहित नजर आये। इस दौरान इनके साथ सेवरही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, धुंआ सिंह,अनिरुद्ध कुशवाहा, मोहम्मद आलम,उपस्थित रहे।
इस क्रिकेट मैच का संचालन शत्रुधन कुशवाहा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728