कड़वा सच

Latest Online Breaking News

नगर पंचायत दुदही में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर पंचायत दुदही में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

उपजिलाधिकारी व्यास नारायण का अवैध कब्जाधारीयों को चेतावनी जल्द से जल्द सरकारी जमीन को कर दें खाली,नही तो कार्यवाही होना तय हैं।

प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से ये आदेश जारी किए हैं कि किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण अब कही पर भी दिखाई नहीं देनी चाहिये इसके लिए पूरे जनपद के हर तहसील क्षेत्र में इसको लेकर कार्यवाही चल रहा है इसी क्रम में आज कुशीनगर जिले के दुदही नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण किये दुकानों को उपजिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण उमराव के द्वारा हटवाया गया और बाकी जो भी अवैध कब्जेधारी हैं उनको कहा कि तत्काल आप लोग ये जगह को खाली कर दे और उनको हिदायत भी दिए कि फिर से इस जगह पर कोई अवैध अतिक्रमण कर कब्जा नही करेगा इस पूरे जनपद कुशीनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है।
नगर पंचायत दुदही रत्निका श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दुदही विनय कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष महोदय विशुनपुरा मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31