कड़वा सच

Latest Online Breaking News

भरभराकर गिर गया एल्बेस्टर सेड घर,एक घायल

भरभराकर गिर गया एल्बेस्टर सेड घर,एक घायल

धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया
तमकुहीराज (कुशीनगर)

स्थानीय तहसील के ग्राम पंचायत बिहार खुर्द समउर में मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब तीन दशक पुराने मकान का दीवार भरभराकर गिरने से उसकी चपेट में आकर एक पड़ोसी घायल हो गया।मौके पर जुटे लोगो ने घायल को बाहर निकालते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द समउर निवासी राजकिशोर पुत्र भिक्खु के एल्बेस्टर शेड की दीवार मंगलवार की दोपहर में अचानक भरभराकर गिर गयी जिसकी चपेट में आकर इनके पड़ोसी नंदकिशोर दुषाद जख्मी हो गए।दीवार गिरने के बाद वहा चीख पुकार मच गई मौके पर जुटे लोगों ने जख्मी नंदकिशोर को बाहर निकालते हुए उन्हें कस्बे के ही एक प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुचाया जहा उनका प्राथमिक इलाज किया गया।बताया जाता है कि दीवार के पास कुछ मात्रा में बालू रखा गया था बरसात में भीगने की बजह से बालू का दबाव पुराना दीवाल रोक नही पाया और अचानक भरभराकर गिर गया।संयोग अच्छा रहा कि जिस कमरे की दीवार गिरी उसमें उस समय कोई मौजूद नही था नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।बताया जाता है कि घायल को प्राइवेट चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद सरकारी अस्पताल समउर भेज दिया जहा प्राथमिक इलाज कर घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031