कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जपान के पूर्व प्रधानमंत्री व अमरनाथ यात्रा त्रादसी पर जताया दुख

जपान के पूर्व प्रधानमंत्री व अमरनाथ यात्रा त्रादसी पर जताया दुख
तमकुहीराज

 

 

एक तरफ जहां शिंजो आबे की मौत ने भारत अपना एक मित्र खो दिया वहीं अमरनाथ यात्रा के त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति शोक सम्बेदना व्यक्त करता हु- जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा (राज्य मंत्री)

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना व जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत की घटना दुःखद है।एक तरफ जहां शिंजो आबे की मौत ने भारत अपना एक मित्र खो दिया वहीं त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति शोक सम्बेदना व्यक्त की जाती है।इन दोनों धटनाओं से लोगों को भारी कष्ट पहुँचा है।
उक्त बातें यूपी एग्रो के चेयरमेन व दर्जा प्राप्त मंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।अपने आवास बसडीला खुर्द पर उन्होंने कहा कि जापान भारत का मित्र व सच्चा सहयोगी रहा है और शिंजो आबे ने दोनों देशों के विकास व साझेदारी को लेकर आगे रहते थे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी यह दुःखद घटना है।इस घटना ने भारत ने अपना एक करीबी मित्र खो दिया है।उन्होंने कहा कि इस समय अमरनाथ यात्रा चल रही है वहां शुक्रवार को अचानक बादल फटने की घटना हुई जिससे कई यात्री उसमे बह गए और उनकी मौत हो गयी।शोक सम्बेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रियों की दुःखद मौत से लोग स्तब्ध हैं पूरा देश उनके परिजनों के साथ है उन्होंने कहा कि इन दोनों घटनाओं के चलते आज के सभी कार्यक्रम मैने निरस्त कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031