कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने संबंधित बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने संबंधित बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न की गई।

अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का डेमो भी किया गया व लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा कुछ अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का डेमो भी किया गया व लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।

कुशीनगर प्रदेश में 15 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक आयुष्मान पखवाड़े की शुरुआत हो रही है। इसके अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित हो सके।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु जनपद के सभी ग्राम पंचायतों हेतु बनाई गई रणनीति के अनुसार सभी तहसील सभागार में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु वर्क शॉप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की आशाओं के द्वारा अपने एंड्राइड मोबाइल पर फेस ऑथेंटिकेशन ऐप को डाउनलोड कर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे।

उन्होनें बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। उक्त कार्यो की दैनन्दिन समीक्षा भी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में जनपद को शत प्रतिशत संतृप्त करना है। सभी संबंधित उपजिलाधिकारीगणो द्वारा उक्त कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता व सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031