कड़वा सच

Latest Online Breaking News

मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। पूजा समिति ने गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज- सरेया बुजुर्ग ग्राम सभा में शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। बुधवार दोपहर से शाम तक चलता रहा विसर्जन का दौर। पूजा समिति ने गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया। शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी।  पूजा समिति ने गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया जबकि अधिकांश ने सादगी के साथ विसर्जन जुलूस निकाला। हालांकि मां दुर्गा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। कुछ भक्तजन भजन कीर्तन करते हुए विसर्जन में शामिल थे।
मां दुर्गा पूजन समितियों की कमेटी व पंडित मनोज पाण्डेय व अजय पाण्डेय व एडवोकेट अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
मां दुर्गा सहित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन गाजीपुर झरहि पर स्थित नदि में किया गया। इसके पूर्व रामकोला चट्टी से भी विसर्जन जुलूस निकला उधर मां का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़़ लगी रही। इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने परंपरागत गीत गाकर माता को विदाई दी। थाना तमकुहीराज के द्वारा प्रशासन की ओर से समउर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार के नेतृत्व में व चौकी के स्टॉप के लोग उपस्थित रहे ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी श्रद्धालुओं को न हो। गाजीपुर स्थित नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए बने पूल पर लोग मौजूद थे। विसर्जन यात्रा को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी।
मां की प्रतिमा विसर्जन यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में कमेटी के राजकुमार गोंड निरंजन कुमार पासवान दिलीप सिंह सतीश कुशवाहा मनराज कुशवाहा विवेक रॉय श्रेयांश पाण्डेय अमन कुशवाहा वीरेन्द्र कुशवाहा विशाल कुशवाहा विपिन कुशवाहा प्रमोद सिंह भोला कुशवाहा सहित तमाम ग्राम सभा के सहयोगीयो के द्वारा विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031