कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस/मीडिया बंधुओं को संबोधित करते जिलाधिकारी।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस/मीडिया बंधुओं को संबोधित करते जिलाधिकारी।

जनपद की मुख्य समस्याओं से मीडिया बंधुओं के माध्यम से जिलाधिकारी हुए अवगत।

अवैध अस्पताल, गढ्ढा युक्त सड़क, प्रेस क्लब, नगर निकायों में RO प्लांट खराब, गौ तस्करी, शराब तस्करी, गन्ना मूल्य अवैध अल्ट्रासाउंड, प्राइवेट एम्बुलेंस, प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की स्थिति, विद्यालयों की खस्ता हालत से पत्रकारों ने जिलाधिकारी को कराया अवगत।

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस/मीडिया बंधुओं से वार्ता की। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा
मीडियाकर्मियों से उनका परिचय तथा उनके माध्यम से जनपद की मुख्य समस्याओं से अवगत हुआ गया।

मीडिया बंधुओं द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लायी गयी मुख्य समस्याओं में
गन्ना मूल्य, अवैध अस्पताल, गढ्ढा युक्त सड़क, प्रेस क्लब, नगर निकायों में RO प्लांट खराब, गौ तस्करी, शराब तस्करी, अवैध अल्ट्रासाउंड, प्राइवेट एम्बुलेंस, प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की स्थिति, समाज कल्याण के आश्रम पद्धति के विद्यालयों की खस्ता हालत की स्थिति आदि प्रमुख थी।

जिलाधिकारी ने मीडिया बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा विकास, रोजगार, स्वास्थ्य को गति प्रदान की जाएगी। शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निपटारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के संदर्भ में शासन के नियम को सुनिश्चित किया जाएगा। गौशालाओं में उचित व्यवस्थाएं व न्यूनतम सुविधाओं से लैश किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन योजना पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सड़को के गड्ढा मुक्ति के प्रयास किये जायेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू के मामलों के संदर्भ में पंचायती राज विभाग व नगरपालिका के माध्यम से नियमित तौर पर फागिंग की कार्रवाई की जाएगी। डेंगू के मरीजों की टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जर्जर भवनों के संदर्भ में भी कार्यवाही किये जाने के बारे में डी एम ने कहा। उन्होनें कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना पर कार्य किया जाएगा। रोजगार और आय के साधन बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा। समूह की महिलाओं को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से जोड़कर आगे बढ़ाया जाएगा। जनपद में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार वृद्धि का प्रयास किया जाएगा।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर में उन्होंने कहा जिला अस्पताल में कई सारी अच्छी सुविधाएं भी है और कुछ मुद्दों पर जैसे डॉक्टर की अनुपस्थिति, साफ सफाई की खराब स्थिति पर कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होनें कहा कि डॉक्टर के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के शांतिपूर्ण व निष्पक्षता के साथ संपन्न करने में मीडियाकर्मियों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होनें कहा कि बुद्ध की नगरी कुशीनगर की वैश्विक पटल ख्याति है, इसे आने वाले समय मे और आगे बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930