कड़वा सच

Latest Online Breaking News

दिव्यांगजनो हेतु आयोजित होने वाले शिविर की तिथियां निर्धारित

दिव्यांगजनो हेतु आयोजित होने वाले शिविर की तिथियां निर्धारित

कृत्रिम अंग/कैलिपर्स हेतु शिविरों का आयोजन कर जनपद के दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया जा रहा है।

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता ने बताया कि जनपद में मेसर्स आराध्या इण्टर प्राइजेज रतलाम म0 प्र0 द्वारा दिनांक 03-12-2022 से कृत्रिम अंग/कैलिपर्स हेतु शिविरों का आयोजन कर जनपद के दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि विकास खण्ड परिसर खडडा , में विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया, एवं खडडा के दिव्यांगजन दिनांक 12-12-2022 को प्रातः 11 बजे से उपस्थित रहेंगे। विकास खण्ड सेवरही परिसर में विकास खण्ड तमकुहीराज एवं सेवरही के दिव्यांगजनो हेतु दिनांक 13-12-2022 को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार विकास खण्ड परिसर दुदही में विकास खण्ड दुदही के दिव्यांगजनो हेतु दिनांक 14-12-2022 को 11.00 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर स्थल पर ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ-पैर कटे हों अथवा टेढ़े-मेढ़े हों अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड एवं दो फ़ोटो के साथ ससमय उपस्थित हों जिससे उनके लिये हाथ-पैर एवं कैलिपर्स बनवाकर लाभान्वित कराया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31