कड़वा सच

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत आवंटित खाद्यान्न के नि:शुल्क वितरण का निरीक्षण जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा किया गया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत आवंटित खाद्यान्न के नि:शुल्क वितरण का निरीक्षण जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को पारदर्शी वितरण व सही तौल की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने के निर्देश दिए।

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत आवंटित खाद्यान्न के नि:शुल्क वितरण के तहत कसया तहसील के अंतर्गत ग्राम भैंसहा में स्थित उचित दर दुकान का निरीक्षण जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने पॉज मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा तौल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपनी उपस्थिति में लाभार्थी उषा देवी को अनाज का वितरण भी करवाया व जिला पूर्ति अधिकारी को पारदर्शी वितरण व सही तौल की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल व कोटेदार सरोज देवी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930