कड़वा सच

Latest Online Breaking News

राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता से कंप्यूटर रूम ,लाइब्रेरी ,लैब रूम और कक्षाओं के बारे में जानकारी ली।

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर -जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज सीएमओ के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा 3 फ्लोर में बारी बारी से प्रत्येक कमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता से कंप्यूटर रूम ,लाइब्रेरी ,लैब रूम और कक्षाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया की राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार लैब/ प्रयोगशालाए होंगी, नीचे 2 लाइब्रेरी होगी और प्रत्येक फ्लोर पर लेक्चर की कक्षाएं होंगी, कंप्यूटर रूम ठीक बगल में स्थित रहेगा तथा अन्य पाठन से संबंधित कक्षाएं प्रत्येक फ्लोर पर स्थित होगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने एडमिशन का प्रोसेस ,नॉन डेवलपमेंट और डेवलपमेंट प्रोग्राम, मंदिर ,पार्किंग, लिफ्ट तथा कार्य कब तक पूर्ण होगा आदि की अद्यतन स्थिति के बारे में पूछा जिस पर सहायक अभियंता व अवर अभियंता के द्वारा बताया गया की लिफ्ट प्रत्येक फ्लोर पर होगा मंदिर व पार्किंग डिजाइन के अनुसार बनाए जाएंगे, एडमिशन की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप होंगे तथा कार्य 1 महीने के अंदर पूर्ण हो जाएगा जिस पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त करते हुए सहायक अभियंता एवं उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य 20 दिनों के भीतर प्रथम चरण का कार्य खत्म करें एवं श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। अंत में कार्य समय से पूरा किये जाने से संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31