कड़वा सच

Latest Online Breaking News

पटहेरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण

पटहेरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण

अपराध करने वालो का एक ही ठिकाना जेल(सी ओ तमकुहीराज)जितेन्द्र सिंह कालरा

पटहेरवा पुलिस का शानदार कार्य बहुत कम समय में किए चोरी का सफल अनावरण दो अभियुक्त गिरफ्तार

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

पटहेरवा:- बीते 29 जुलाई को पटहेरवा थाना अंतर्गत ग्राम सभा बलुआ तकिया निवासिनी शिला देवी के घर में चोरो के द्वारा उनके घर के गहने व कीमती सामान चोर चुरा ले गए जिसके उपरांत पटहेरवा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के द्वारा हर अपराध पर हर समय पैनी नजर रखते हैं।ताकि कोई अपराध कही पर भी घटित न होने पाये ।
आज पटहेरवा पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान के द्वारा प्राथमिक विद्यालय नरायन पुर के पास से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जांचपड़ताल पर मालूम चला कि ये वही चोर है जिन्होंने29 जुलाई को शिला देवीके घर में चोरी किये थे व सारा सामान बेचने के फिराक में थे तभी इनको पटहेरवा पुलिस ने शानदार कार्य करते हुए इन चोरो को चोरी की समान सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनके पास से चोरी की गई समान बरामद हुई
चोरी करने वाले चोर में पहला अभियुक्त बैजू गिरी पुत्र सुभाष गिरी उम्र 22 वर्षबलुआ शमसेर शाही व दूसरा रंजीत गुप्ता पुत्र लल्लन गुप्ता बलुआ शमशेर शाही जिसका उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार व चोरी का समान बरामद करने वाले वालो में निरी अप उमेश कुमार सिंह व ब उप निरीक्षक सभाजीत सिंह
उप निरीक्षक सुनील यादव कांस्टेबल ओमकार सिंह हेड कांस्टेबल बृजेश यादव व कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930