कड़वा सच

Latest Online Breaking News

एसपी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह संपन्न

एसपी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह संपन्न

छात्र छात्राओं ने अशिक्षा, दहेज प्रथा व नशे से बचाव व नाटक से संबंधित विभिन्न विषयों पर गीत, संगीत व एकांकी प्रस्तुत किया

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज
गुरवलिया बाजार में स्थित एसपी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव व हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह धूमधाम से कमनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने अशिक्षा, दहेज प्रथा व नशे से बचाव व नाटक से संबंधित विभिन्न विषयों पर गीत, संगीत व एकांकी प्रस्तुत किया गया जो दर्शकों द्वारा काफी सराही गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र मोहित, आशीष, प्रिंस, आदिल अंसारी, पार्थ सिंह व छात्राओं में आभा गुप्ता, सोनाली गुप्ता, सोनम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के डायरेक्टर व आयोजक विशाल पाठक ने सभी आगतों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यक्रमों में भागीदारी से छात्र छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है। छात्र छात्राओं का विद्यालय में आगमन और प्रस्थान लगा रहता है लेकिन अपने अच्छे विचार, संस्कार से कुछ बच्चे अपनी छाप छोड़ देते हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। संचालन शिक्षक इमरान अंसारी व शिक्षिका रिजवान खातून ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विनीत मणि त्रिपाठी, ट्रस्टी नवेंदु शेखर, अमर गिरी, रेयाज अंसारी, अभयराज सिंह, राजकपूर, आदिश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31