कड़वा सच

Latest Online Breaking News

समऊर बाजार एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च निकाला गया

समऊर बाजार एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च निकाला गया

 

उपद्रवियों व अपराधियों को चेतावानी दी- शांति व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई होगी:- राहुल कुमार सिंह (चौकी इंचार्ज)

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

समऊर बाजार:- आज समऊर बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत लोकसभा चुनाव को लेकर एरिया डोमिनेशन के तहत पुलिस प्रशासन ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का एहसास कराया। चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वालों को चेतावनी दी कि अगर चुनाव में किसी ने व्यवधान पहुंचाने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं। वहीं लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण के क्षेत्रों के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण इलाकों में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और आर पी एस एफ कंपनी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव चौकी इंचार्ज समर बाजार श्री राहुल कुमार सिंह उपनिरीक्षक श्री महेश मिश्रा कांस्टेबल शोएब अख्तर कांस्टेबल सूरज मिश्रा व आर पी एस एफ के जवान मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930